5:04 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सीताराम तिराहे और अटल चौक पर लगेगी कांस्टेबल की ड्यूटी, मिलेगी जाम से निजात

बिल्सी:- कोतवाली बिल्सी में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षु सीओ-प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने कोतवाली क्षेत्र के पत्रकार बंधुओ के साथ बैठक की । बैठक में उन्होने कहा कि जनता के हित में पुलिस व मीडिया बंधुओ का तालमेल अच्छा होना वेहद जरूरी है तभी अपराध होने पर अंकुश लगाया जा सकता है ।उन्होंने क्षेत्र में आम जनमानस को हो रही समस्याओं के वारे में जानकारियां ली व संवंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने व उपनिरीक्षको को निर्देशित करने की वात कही ।उन्होंने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने पर विशेष वल दिया उन्होंने बताया कि विगत 1 माह के अंदर 4 घर से फरार लडकियो की अगल अलग जगहों से सफल वरामदगी की है व उनके परिजनों को सूचित किया गया है।
नगर की जाम की एक विकराल समस्या से निजात के लिये सीता राम तिराहे और अटल चौक पर पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने को निर्देशित किया जिससे कि जाम की समस्या से निजात मिल सके। नगर में सोमवार और शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस