उझानी बदांयू 25 अगस्त।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप चौक स्थित अंकित ठाकुर के निवास पर विश्व हिन्दू परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
वीएचपी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के द्वारा विश्व हिंदू परिषद का नगर अध्यक्ष अंकित सिसौदिया,एवं बजरंग दल का नगर संयोजक महंत शिवम शर्मा को मनोनीत किया गया।
वहीं मंत्री नमन सैनी को एवं बजरंग दल संयोजक राहुल वार्ष्णेय को बनाया गया इस अवसर पर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के युवा सनातन व संस्कृति को अपने क्षेत्र में सुरक्षित रखने का कार्य कर रहे है इस अवसर पर सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com