उझानी बदांयू 25 अगस्त।
उझानी कादरचौक मार्ग पर जाम को बदनाम हुऐ डेंजर ज़ोन धर्मकांटे पर दिन तो छोड़िए रात में भी लोगों को जाम से दो-चार होना पडता है। घंटों जाम में फंसने के बाद ही गंतव्य को रवाना हो सकते हैं।
जाम को बदनाम रेलवे क्रासिंग के पार रेलवे के लोडिंग अनलोडिंग के चलते लगे धर्मकांटे कर तौल कराने को आड़े तिरछे वाहनों से लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हैं, लोगों ने दिन में चार किलोमीटर का फेर खाकर नवनिर्मित हाइवे पर पड़ी मिट्टी से गौशाला रोड की तरफ से निकलना शुरू कर दिया है।
दिन में हरवक्त जाम तो लगता ही है अब रातों में भी धर्मकांटे पर तौल कराने को खड़े वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया है। बीती रात 8 बजे के बाद लगे जाम से लोगों को काफी दिक्कत हुई।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com