6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक भंडारा खाकर लोट रही महिला से छेड़छाड़ में चार नामजद।

*****-*********
बदांयू 24 अगस्त।

कादरचोक थाने के गांव धनुपुरा की एक महिला ने थाने में चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर पति व देवर से मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है ।

दर्ज रिपोर्ट में महिला ने लिखा है कि वह 19 अगस्त की रात 7 बजे भुवाल माता मंदिर से भंडारा खाकर घर आ रही थी कि रास्ते में मुल्ला जी के खेत के समीप गांव के रामकुमार, रामप्रकाश,शंकर व भोजपुर के राजेश ने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी साथ में आऐ पति व देवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी शोर-शराबा होने पर चारों जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर वारिश ख़ान को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस