2:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। केन्द्रीय विद्यालय की बस खराब होने से बच्चे हुए बेहाल

बदायूं। कचहरी से डीएम आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर बने नेकपुर वाले अंडरपास केंन्द्रीय विद्यालय शेखूपुुर के बच्चों को लेकर जाने वाली बस में आने वाली खराबी बच्चों के लिए सिरदर्द बन गई जबकि इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जाता है कि दोपहर के समय केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर की बस स्कूल की छुटटी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी कि अंडरपास पर किसी तकनीकी खराबी के चलते बस बंद हो गई। बताते हैं कि बस के खराब होने पर काफी देर तक चालक बस को स्टार्ट करने का प्रयास करता रहा और जब बस स्टार्ट नही ंतो बस में सवार बच्चों को नीचे उतार दिया और उसके बाद दौरान भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चे पसीने से सरोबार हो गए जबकि बस के बीच रास्ते पर खराब होने से आने-जाने तमाम वाहन बीच में अटक गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस