5:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

नरऊ के अनशनकारी आसपास के गांवों में जाकर चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

उझानी ,22 अगस्त।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 62 वें दिन प्रातः 10:00 बजे छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव, पातीराम जाटव धनपाल जाटव और शैलेंद्र कुमार सिंह सोलंकी उर्फ लालू भाई क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी कांग्रेस विचारधारा के विनोद यादव जी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव , जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव सचिव मुजाहिद रजा, शहर उपाध्यक्ष रफत अली अली उर्फ अन्ना भाई , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अब इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा जो कि सभी आसपास के गांव के लोगों के हस्ताक्षर मोबाइल नंबर के साथ इन ग्रामों की अपनी समस्या को राष्ट्रपति महोदय को संबोधित करते हुए शिकायती पत्र भेजा जाएगा ,उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी अब किसी आश्वासन पर यह लोग आंदोलन नहीं खत्म करेंगे जब तक काम धरातल पर नहीं शुरू होगा आंदोलन चलता रहेगा।
क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और कांग्रेस विचारधारा के विनोद यादव जी ने कहा की संघर्ष से ही रास्ता निकलता है आप लोग जिस जुझारूपन से संघर्ष कर रहे हो मुझे विश्वास है कि निश्चित रूप से आपकी समस्या का निराकरण होगा।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस के सचिव वीरपाल सिंह यादव शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह मुनेंद्र पाल सिंह, पातीराम, धनपाल, छोटेलाल अरुण कुमार ,तिलकचंद, वीरपाल मोतीराम ,बृजेश सागर, सुरेश पाल रामकुमार, मुन्नालाल कश्यप, तेजेन्द्र पाल कश्यप,नागेंद्र सिंह ,अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, राम सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.