2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के किन्नर के अगवा कर बाल काटे, मारपीट कर किया गंभीर घायल‌

उझानी बदांयू 22 अगस्त।

नगर में काफी दिनों से किन्नरों के दो गुटों में नेग बधाई के एरिया को लेकर झगड़ा चल रहा है। एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले सहित मुकदमा भी कोतवाली में पंजीकृत हो चुके हैं।

बीते दिवस नारायण गंज निवासी किन्नर शिवानी ने कोतवाली में तहरीर दी कि सना किन्नर ने इलाके को लेकर उसके साथ मारपीट की। शिकायत से खिन्न सना किन्नर गुट के किन्नरों ने बीती शाम शिवानी को घर से अगवा कर उठाकर ले गये दो घंटे बाद सर के बाल मुंडवाए व मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर कोतवाली छोड गये। शिवानी गुट के किन्नरों ने कोतवाली के सामने ही सना किन्नर की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायल किन्नर की मां सुनीता मिश्रा ने सना किन्नर व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र सोंप दिया वहीं घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.