1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बगरैन :- श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में जादूगर जुगनू ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

बगरैन :- कस्बे में बिसौली रोड स्थित काली माता मंदिर पर चल रहे पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेले में आए विश्व विख्यात जादूगर जुगनू ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया। जादूगर के हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक की भीड़ उमड़ पड़ी, और जुगनू जादूगर ने अपने जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“जुगनू जादूँगर के हैरतअंगेज शो”

कस्बे के मेले में बनाए गए विशेष मंच पर जैसे ही जुगनू जादूगर ने अपनी प्रस्तुति शुरू की, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने एक बाद एक ऐसे करतब दिखाए, जिन्होंने दशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह कैसे संभव है।

“हवा में उड़ती हुई लड़की”

जादूगर ने एक लड़की को हवा में उड़ाकर दिखाया, जिससे सभी दर्शक हैरान रह गए।

“अचानक गायब होना और प्रकट होना”

जुगनू जादूगर ने पलक झपकते ही खुद को गायब करके दिखाया और फिर कुछ ही देर में मंच के दूसरे कोने से प्रकट हो गए। जादूगर जुगनू के शो के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर था। बच्चे खास तौर पर उनके जादू से बहुत खुश हुए और अपनी सीट से खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।
यह जादू का शो जन्माष्टमी मेले का सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुआ, मेला अध्यक्ष राजीव कुमार पाराशरी ने बताया कि जुगनू जादूगर जैसे कलाकार को बुलाने का मकसद मेले को और भी मनोरंजक बनाना है जादूगर जुगनू ने भी कस्बा बगरैन के लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।

तेजपाल शर्मा बगरैन

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.