बदांयू 20 अगस्त।
बदांयू जिले के थाना मुजरिया के गांव मुडसान नगला निवासी किसान रामबाबू 38 पुत्र बद्री प्रसाद की कल शाम सर्पदंश से मौत हो गई। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
। जानकारी के अनुसार कल शाम रामबाबू अपने धान की फसल की सिंचाई कर ट्यूबवेल बंद करने गये दरवाज़े के समीप बैठे सांप ने डस लिया। परिजन जब तक घर लेकर गये कि रास्ते में ही रामबाबू ने दम तोड दिया। रामबाबू के एक बेटा व 6 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची मुजरिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com