12:42 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पति पत्नी को करना चाहिए एक दूसरे का सम्मान, माता पिता साक्षात् देवी देवता – स्वामी प्रवक्तानंद जी महाराज ककराला

नगर के श्री शिव भोले बाबा धाम मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सब के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवद कथा मे महामंडलेश्वर 1008 श्री श्री प्रवक्तानंद जी महाराज ने कहा की पति पत्नी एक गाडी के दो पहिये होते हैँ उनको रखा दूसरे का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा पति के अलावा किसी और के प्रेम मे पड़ने के परिणाम सबके सामने हैँ फ्रिज और सूटकेस मे मिलने वाले टुकड़े इसी का परिणाम हैँ।और छोटे बच्चो को मोबाईल से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को मोबाइल देना उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डालता है इसलिए छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। उनके साथ कथा सुनने पहुंचे धर्म जागरण के प्रांत प्रचारक विशाल जी भाई साहब को व्यास मंच से सम्मानित किया गया। प्रवक्तानंद जी महाराज का युवाओं ने नगर की सीमा से श्री शिव भोले धाम तक जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के जय घोष के साथ मंदिर तक पहुचे
विशाल जी भाई ने कहा कि सनातनी परंपरा को जीवित रखने के लिए गुरुकुल पदिति से शिक्षा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगर मे गुरुकुल की स्थापना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि लगातार सनातन के खिलाफ साज़िश हो रही है और इस काम के लिए सनातन विरोधी ताकतें चंदा भी देती हैँ। इसलिए नगर के सनातनियों को एकजुट होकर गुरुकुल की स्थापना पर विचार करना चाहिए ताकि सनातनी परंपरा और संस्कृति का विकास हो सके। इसके अलावा बच्चो मे अच्छे संस्कार विकसित हो सके।
स्वामी प्रवक्तानंद जी ने सोत नदी पुनर्जवित किये जाने और नगर मे गुरुकुल की स्थापना कराने को प्रदेश के मुख्यमंत्री से हर हाल मे स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
भगवद कथा मे बृज के कलाकारों द्वारा रुक्मणि कृष्ण विवाह,आदि की लीलाओ का भी मंचन हुआ जिसने सभी भक्तो का मन मोह लिया। कथा विश्राम के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया।
साथ ही विश्व कल्याण और शांति के लिए यज्ञ भी किया गया।
पूरे पंडाल को तिरंगे से सजाया गया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, विनय प्रकाश गुप्ता,केशव शर्मा,मनोज गुप्ता, राजू, विक्रम गोस्वामी, होरी लाल कश्यप, सतीश शाक्य,आकाश मिश्रा,मनोज शाक्य, विजेंद्र सागर, राजीव सक्सेना,विकास सक्सेना, मनोज शर्मा, अनमोल शर्मा,शिवलेश शर्मा,राजेंद्र गुप्ता, इशांक मिश्रा,सोनी गुप्ता, कृष्णा राठौर, अंशिका शर्मा, मोहिनी शर्मा, किरन सक्सेना, पायल सक्सेना, चंचल शर्मा, नीलम शर्मा, शीतल सक्सेना, पूनम अग्रवाल, सुमन गुप्ता, वर्षा राठौर, दृष्टि श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, मंजू वाला, निशा राठौर, सुधा राठौर सहित सैकड़ो की संख्या मे भक्त उपस्थित रहे।
*योगिराज श्री कृष्ण की नगर ककराला मे निकाली गई शोभायात्रा*
क़स्बा ककराला मे आज श्री शिव भोलेधाम मंदिर पर भागवत कथा के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की पालकी निकाली गई। शोभायात्रा मे बच्चों को देवस्वरुप मे सजाया गया शोभायात्रा भोलेधाम से होकर तीन बाले मोहल्ले, घास बाजार, मेन बाजार, अलापुर चौराहा, पीतम लाला की गली, पंडित चुन्नीलाल शिव मंदिर, शिव कुटीर, कश्यप बस्ती, मियाजान तिराहा, गढ़ी मोहल्ला, बाल्मीकि बस्ती होते हुए भोले धाम पर संपन्न हुई, शोभायात्रा मे भक्तों नें फल,मिठाई,शरबत आदि वितरित किया।
इस अबसर पर थाना प्रभारी अलापुर उदयवीर सिँह थाना एवं पीएसई बल के साथ तैनात रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस