8:28 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज पुलिस द्वारा 03 गिरफ्तार

*थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा हत्या कारित करने वाले 03 अभि0गण को मय मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठैरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज के नेतृत्व में मु0अ0सं0 286/2025 धारा 140(1) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण 01. लालाराम पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम नथपुरा थाना शाहबाद जनपद रामपुर, 02. आसिफ पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर व 03. अमीर अहमद पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर को मय मृतक से लूटी हुयी मो0 सा0 टीवीएस बिना नम्बर के बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियोग में धारा 103(1)/309(4)/238/317(2)/61(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 10.08.2025 को आवेदिका श्रीमती मानवती पत्नी मुकेश निवासी ग्राम मालिन गौटिया थाना वजीरगंज बदायूँ ने थाना वजीरगंज पर प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति मुकेश दिनांक 07.08.25 से घर नही आया ,जिस सूचना पर थाना वजीरगंज पर गुमशुदगी नम्बर 23/25 दर्ज की गयी तथा दिनांक 13.08.25 को आवेदिका मानवती द्वारा तीन नामित अभियुक्तगण के विरुद्ध उसके पति मुकेश की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया जिसके आधार पर गुमशुदगी को तरमीम कर मु0अ0स0 286/25 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नामित तीनों अभि0गण लालाराम,आसिफ तथा अमीर उपरोक्त को मय लूटी हुई मृतक की मोटरसाइकिल टीवीएस सहित थाना सिरौली क्षेत्र,बरेली से गिरफ्तार किया गया है । अभि0गण द्वारा मृतक मुकेश उपरोक्त को उसकी नई मोटरसाइकिल टीवीएस कम्पनी के साथ ग्राम नथपुरा थाना शाहबाद जनपद रामपुर ले गए जहाँ उसकी मोटरसाइकिल को लूटकर बेचकर आपस में पैसे बांटने की योजना बनाई तथा इसी योजना के तहत मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी तथा मृतक के शव को रामगंगा नदी के पुल से बीच धार में फेंक दिया । स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों अभि0गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । एसडीआरएफ टीम व पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव की तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-*
01. लालाराम पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम नथपुरा थाना शाहबाद जनपद रामपुर,
02. आसिफ पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर
03. अमीर अहमद पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर

*बरामदगी का विवरणः-*
टीवीएस मो0सा0 बिना नम्बर ग्रें-रंग चेसिस न0 MD625CK23S3AA952

*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह थाना वजीरगंज
2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार थाना वजीरगंज
3.का0 1767 सन्नी देव थाना वजीरगंज
4.का0 1766 हिमांक थाना वजीरगंज
5. का0 370 विकास कुमार थाना वजीरगंज
6.म0का0 1500 मनजीत चौधरी थाना वजीरगंज

विज्ञापन एक्सप्रेस