8:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नरकीय जीवन जीने को मजबूर रामपुर टांडा के ग्रामवासी

नरकीय जीवन जीने को मजबूर रामपुर टांडा के ग्रामवासी
बिल्सी
विकासखंड अम्बियापुर के 980 मतदाताओं बाली ग्राम पंचायत रामपुर टांडा के ग्रामवासी ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। कीड़े मकोड़े सड़कों पर रेंग रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरसात का पानी घरों में आ रहा है सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। ग्राम प्रधान द्वारा तालाब में जो सोखता था उस पर सड़क परवा दी गई है, जिस कारण तालाब का पानी और कीचड़ घरों में घुस रही है। लोग दलदल से निकलने को मजबूर हैं जो भी विकास कार्य गांव के लिए आते हैं ग्राम प्रधान अपने घरों के आसपास उनको कर लेते हैं। अन्य ग्रामीणों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की कई सड़कों के कई बार पेमेंट निकाल लिया गया है लेकिन सड़कों पर एक भी पैसा नहीं लगा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस