8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी निवासी अवधेश लड्ढा महेश्वरी को राष्ट्रीय महासचिव ( व्यापार प्रकोष्ठ ) का पदभार सोंपा

बिल्सी
स्थापना दिवस के मौके पर बिल्सी निवासी अवधेश लड्ढा महेश्वरी को राष्ट्रीय महासचिव ( व्यापार प्रकोष्ठ ) का पदभार सोंपा गया है जिस पर बिल्सी बदायूं आगरा फिरोजाबाद शिकोहाबाद मध्य प्रदेश आदि दूर-दराज से आए किसानों व पदाधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने नए महासचिव का स्वागत किया !
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा ने कहा की यह किसानों की बात रखने वाला देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां वास्तविक रूप से किसानों के पक्ष के लिए ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है और संगठनों की तरह व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति नहीं की जाती !
यह ऐसा संगठन है जिसके माध्यम से आज प्रदेश और देश का किसान सुरक्षित है ! किसानों की हक की लड़ाई के लिए हर क्षण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपने तन मन धन के साथ तैयार रहते हैं और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भी यही उम्मीद रखते हैं कि जहां किसानों की लड़ाई और हक की बात होगी तो यह संगठन अपनी पूरी शक्ति लगा देगा जो किसान हित की बात करेगी वही सत्ता अब सत्ता में रहेगी !
देश के किसान ही इस देश को खिला पिलाकर मजबूत करते हैं तो फिर किसानों की मजबूती की चिंता पूरे देश को करनी ही चाहिए !!
इस मौके पर राहुल सोलंकी, दीपक बंसल, अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, प्रीति कश्यप, निर्मला,नरेश सागर,धीरज उपाध्याय,संजीव सागर,देशराज सिंह भगत जी,गोपाल भदोरिया,निखिल यादव,गोपाल सिंह सहित हजारों पदाधिकारीयों और किसानों ने भाग लिया

विज्ञापन एक्सप्रेस