5:04 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गैर समुदाय के युवक के साथ पकड़ीं गई किशोरी, फिर अज्ञात पर रिपोर्ट क्यों ?

उझानी बदांयू 17 अगस्त।

नगर के एक मोहल्ला की नाबालिग किशोरी नुमाइश में लगे झूले पर काम करने वाले गैर समुदाय के एक युवक के साथ 10 अगस्त को फरार हो गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को पकड़े गये युवक की निशानदेही पर पीलीभीत के कस्बा पूरनपुर से बरामद भी कर लिया। लेकिन मां ने रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है, बताते हैं कि आरोपी युवक का पुलिस ने मामूली धाराओं में चालान कर दिया है। इससे नगर के हिंदू संगठन फ़ेसबुक के माध्यम से पुलिस की कार्यशैली का विरोध दर्ज करा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ले की किशोरी एक गैर समुदाय के युवक के साथ आठ दिन पहले फरार हो गई, मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे युवक के साथ किशोरी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
बताते हैं लोकलाज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ने पर किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में अज्ञात द्वारा बेटी को घर छोड़ जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

अब पुलिस ने युवक का मामूली धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया इससे नगर के कुछ हिंदूवादी संगठन पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर अपना गुस्सा फेसबुक व इंस्टाग्राम द्वारा व्यक्त कर रहे हैं, वही पुलिस का कहना है कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बहरहाल यह मामला नगर में चर्चा का बिषय बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.