बिसौली क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों ने श्री कृष्ण कन्हैया के जन्मदिन के उपलक्ष में पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए और मानव जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस मौके पर पूजा देवी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन साथी हैं हमें इन्हें बच्चों की तरह पालना चाहिए वृक्ष हमारे लिए प्राण वायु है वीरवाला मिश्रा ने कहा हमारे जीवन में वृक्षों का वही महत्व है जो मानव शरीर में मस्तिष्क का है मस्तिष्क के बिना व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष न हो तो मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा माया देवी ने कहा कि हमें हर त्योहारों एवं जन्म दिवस परकम से कम दो वृक्ष लगाने चाहिए उपहार स्वरूप पेड़ ही देना चाहिए इस मौके पर अगम मिश्रा विशू मिश्रा नवकांत देव शंखधार भूमि शंखधार दक्ष शंखधार अंकित पाराशरी स्वाति पाराशरी के साथ साथ दीपेन्द्र मिश्रा शुभ मिश्रा भव्या मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

