उझानी बदांयू 15 अगस्त।
नगर के अशर्फी देवी नगरपालिका कन्या इंटर कालेज में आज छात्राओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटाओ के बीच पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल की मोजुदगी में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं द्वारा एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। प्रधानाचार्या बीरू सिंह ने मुख्य अतिथि श्री वर्मा व श्री अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप सक्सेना, कार्तिक अग्रवाल बाबू,देवेश गुलाठी, सहित सभासद मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com