9:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी साइकिल सवार को घायल करने में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 14 अगस्त।
बीते 5 अगस्त को बाइपास स्थित सरदार कोल्डस्टोरेज के समीप कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी महेश 50 पुत्र गोकुल को तीव्र गति से बाइक से टक्कर मारकर घायल करने में महेश के पुत्र ओमेंद्र ने बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ओमेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसके पिता साइकिल से गांव आ रहे थे सरदार कोल्डस्टोरेज के पास गद्दी टौला निवासी रामबाबू पुत्र रामचंद्र बाइक चला रहा था व संजू व महावीर पीछे बैठे थे तेजगति व विपरीत दिशा से आते हुए आरोपी ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल क्षतिग्रस्त हुई व पिता के गंभीर चोटें आने पर एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया जहां से गंभीर हालत देख बरेली रैफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर जोगेन्द्र बालियान को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.