12:16 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका शुभांरभ महात्मा गांधी पार्क से विधायक प्रतिनिधि नवनीत कुमार शाक्य ने हरी झंड़ी देकर किया। यात्रा चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, अटल चौक, कटरा बाजार होती हुई नगर पालिका परिषद कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीत एवं नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर, ममता शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, दीपक चौहान, शैलेंद्र शर्मा, विवेक राठी, निखिल सक्सेना, अनुराग शाक्य, अमित वाष्र्णेय, रोहित चौहान, दीपक गुप्ता, राहुल वाष्र्णेय समेत नगर के अधिकांश इंटर कालेज के छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.