उझानी 9 अगस्त।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 49 वें दिन बलवीर सिंह, नेपाल सिंह मुन्ना लाल जाटव, राजाराम जाटव और तेजेंद्र पाल कश्यप द्वारा जारी रहा।
जिला कांग्रेस कमेटी, महासचिव डॉ राम रतन पटेल , वीरपाल सिंह यादव, रफत अली उर्फ अन्ना भाई ,लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर आज रक्षाबंधन के त्योहार पर नरऊ ग्राम की बच्चियों ने धरने पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,सहित कांग्रेस जनों एवं धरने पर बैठे ग्राम वासियों के हाथों में राखी बांधकर उनसे यह वचन मांगा कि आप लोग इस गंदे पानी से छुटकारा दिलाने में हमारा सहयोग करते रहे, आंदोलनकारी और कांग्रेसियों ने भी वादा किया कि जब तक इस गंदे पानी का निराकरण नहीं होगा हम इस समस्या को दूर करने के लिए हर संघर्ष आपके साथ करने को तैयार हैं।
धरना स्थल पर आज योगेंद्र पाल सोलंकी, कमल प्रताप, पातीराम उदयवीर सिंह, राजेश, प्रमोद, सीटू सिंह मानिकचंद, रामपाल, नरेंद्र कुमार गुड्डू ,बेचेलाल ,अजीत अरुण कुमार, राजकुमार, अमरपाल छोटेलाल, राम सिंह, रूपराम, मुनेंद्र पाल रामलाल ,देवेंद्र सिंह, गंगाराम, प्रमोद कुमार, सीटू सिंह आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com