3:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- श्रावण पूर्णिमा पर बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

उझानी बदांयू 9 अगस्त।

आज सुबह से हो रही बारिश भी श्रृद्धालुओं के कदम रोक ना सकी सावन पूर्णिमा पर कछला गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया हजारों श्रृद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आज के दिन लोगों में गंगा स्नान का विशेष महत्व है, खासकर पूर्णिमा जैसे पवित्र दिनों में। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

इस समय गंगा ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है तो प्रशासन भी अलर्ट दिखा। गंगा स्नान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की। कछला गंगा घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया। नाविकों और गोताखोरों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इसके अलावा, घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई।

वहीं प्रशासन ने माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से बच्चों को और बुजुर्गों को गहरे पानी में न जाने दें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.