2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – बस में फ्री सफर कर महिलाऐ खुश, योगी सरकार की तारीफ


बदांयू 8 अगस्त।

बिल्सी -मुजरिया होकर मैनपुरी की ओर जाने वाली एकमात्र रोडवेज बस में आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के साथ एक सहकर्मी बिल्कुल फ्री यात्रा कर रहे हैं, बस में बैठी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ यात्रा करते हुए योगी सरकार व राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर फ्री बस सेवा की तारीफ की और कहा रोडवेज के चालक व परिचालक ने किसी भी महिला यात्री को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी। रोडवेज बस में यात्रा के दौरान महिलाएं काफी खुश नजर आ रही है बिल्सी रोडवेज स्टैंड से पहले महिलाओं ने बताया की परिचालक प्रभात कुमार सिंह के द्वारा सभी महिलाओं को बड़े ही आदर और सम्मान के साथ रोडवेज की यात्रा करा रहे हैं उन्हीं के अथक प्रयासों से बिल्सी मैनपुरी बस सेवा काफी सफल नजर आ रही है। सफर करने वाली महिलाओं में नेहा अनीता सोनम ममता आदि दर्जनों की तादात में महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.