शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर में बिना रुके डाक कांवड़ चढ़ाने वाले जांबाज धावकों का शहीद भगत सिंह कोचिंग इंस्टीट्यूट में भव्य सम्मान किया गया। कछला घाट से मंदिर तक लगभग 70 किलोमीटर की कठिन दूरी को अमन और प्रतोष ने मात्र 6 घंटे 30 मिनट में पूरा कर जिले का नाम रोशन किया।
संस्थान ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को शर्ट देकर सम्मानित किया। कोच ओमवीर यादव ने कहा कि यदि इन्हें उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें, तो ये खिलाड़ी लंबी दूरी की दौड़ में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की क्षमता रखते हैं। अमन राष्ट्रीय स्तर पर कई मैराथन जीत चुके हैं, वहीं प्रतोष भी कई रेसों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
