5:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह, गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। इसे सरकार की ओर से मौजूदा गतिरोध खत्म करने की अहम पहल माना जा रहा है।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक फिलहाल मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वह NEET समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी इस मुलाकात पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.