4:56 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

CM योगी आज बहराइच और श्रावस्ती दौरे पर, ₹748 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच और श्रावस्ती के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों जिलों को कुल ₹748 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बहराइच में महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जबकि श्रावस्ती और भिनगा विधानसभा क्षेत्रों में भी विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक और आयुष्मान कार्ड भी वितरित करेंगे। इसके अलावा दोनों जिलों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.