Central Board of Secondary Education की नई Re-Exam पॉलिसी का बड़ा असर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के छात्र कामरान ने पहले हाईस्कूल परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद नई नीति के तहत दोबारा परीक्षा दी और 99.4% अंक हासिल कर ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर राज्य सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्र को सम्मानित किया, जबकि स्कूल प्रबंधन ने ₹11,000 का चेक देकर सम्मानित किया। CBSE की Re-Exam नीति के तहत छात्र परिणाम से असंतुष्ट होने पर उसी वर्ष दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और दोनों में से अधिक अंक ही अंतिम परिणाम में मान्य होते हैं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com