4:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

2028 तक यमुना होगी साफ, अमित शाह ने तय की दिसंबर 2028 की डेडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी को साफ करने के लिए दिसंबर 2028 तक का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में लगभग 80 सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन (ट्रीटमेंट) प्लांट बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा, MCD और NDDB ने करीब 1.25 लाख मवेशियों के गोबर के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए एक समझौता (MoU) किया है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से यमुना में प्रदूषण कम करने और नदी को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस