मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उनकी पत्नी दामिनी और उसके कथित प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले अतुल को खाने में नींद की गोलियां दीं, फिर कथित तौर पर एक सपेरे की मदद से सोते समय सांप से डसवाकर उनकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

