4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट, RBI ने शुरू की तैयारी

Reserve Bank of India ने भारत में पॉलीमर (प्लास्टिक) नोट लाने की दिशा में पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पॉलीमर सब्सट्रेट शीट की खरीद हेतु ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है और 18 अगस्त तक कंपनियों से बोलियां मांगी गई हैं।

शुरुआत में ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट लाने पर विचार किया जा सकता है। यदि परियोजना सफल रही तो 2027 से बड़े स्तर पर लॉन्च की संभावना है। पॉलीमर नोट कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं तथा पानी और गंदगी से बेहतर सुरक्षित रहते हैं। ये नोट दुनिया के करीब 60 देशों में पहले से प्रचलन में हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस