National Testing Agency ने NEET परीक्षा की OMR शीट में गड़बड़ी के दावों की जांच में बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के अनुसार, एक मामले में पूरी OMR शीट AI की मदद से तैयार की गई मिली, जबकि दूसरे मामले में असली OMR शीट से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है।
NTA ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए फर्जी दस्तावेज या छेड़छाड़ की गई OMR शीट पेश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह जांच उन शिकायतों के बाद कराई गई, जिनमें कुछ छात्रों ने अपनी OMR शीट से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com