बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में बदायूं के गौरव केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का जन्मदिन मनाया गया ! सो पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ करते हुए विशेष आहुतियां प्रदान करके यज्ञ भगवान से बी एल वर्मा के शतायु होने स्वस्थ रहने तथा यशस्वी होने की कामना की ! उन्होंने कहा व्यक्ति जब विनम्र होता है कठोर परिश्रम करता है चरित्रवान होता है तब यह सद्गुण उसे बहुत ऊंचाइयों तक ले जाते हैं ।बी एल वर्मा इस बात के साक्षात प्रमाण है !छोटे से गांव से निकाल कर कितने बड़े होते तक पहुंचाना आसान नहीं होता ।उनका जीवन युवाओं को इस बात के लिए प्रेरणा देता है कि उन्हें हमेशा बड़ी सोच रखते हुए कठोर परिश्रम तथा लचीला स्वभाव बनाकर निरंतर आगे बढ़ते जाना चाहिए ।इस अवसर पर राकेश आर्य , सुखबीर सिंह ,श्रीमती कमलेश रानी, श्रीमती सरोजा देवी, किशनपाल आर्य,मनोज कुमार श्रीवास्तव , दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com