बदांयू 7 अगस्त।
थाना सहसवान पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वाँछित अभियुक्त श्रीपाल पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम रसूलपुल बेला थाना सहसवान जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पर अपनी भांजी को मोटर साईकिल से लाकर पथरी की दवा दिलाने के लिये लाया। अधिक रात्रि हो जाने के कारण भगत जी की झोपड़ी में रुक गया तथा रात्रि में पीडिता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया ।
अभियुक्त श्रीपाल वादिनी द्वारा विरोध करते हुए स्वयं अपने आप को श्रीपाल से छुडाकर भागने की कोशिश की जहाँ अभियुक्त ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना सहसवान पर वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 335/25 धारा 64(1)/351(3) BNS बनाम श्रीपाल पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर बेला थाना सहसवान जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 BNSS व 183 BNSS व पीडिता मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त श्रीपाल द्वारा वादिनी/पीडिता के साथ बलात्कार करने के प्रयाप्त साक्ष्य पाये गये । आज दिनांक 07.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त श्रीपाल पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर बेला थाना सहसवान जनपद बदायूँ को हरदत्तपुर चौराहा पर समय 09.20 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com