उझानी बदांयू 7 अगस्त।
जाम को मशहूर हो चुके उझानी कादरचौक मार्ग पर परिवहन विभाग की कमी के चलते पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे।दिन में सुबह से लेकर शाम तक चार बार जाम लगा मगर कोतवाली पुलिस हो या जाम को जिम्मेदार परिवहन महकमा दोनों ने इस रोड पर लगने वाले जाम को ना देखने की शायद कसम ही खा ली है। जनता को कितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़े इन्हें कोई मतलब नहीं शायद किसी हादसे का इंतजार है।
उझानी कादरचौक मार्ग से निकलने वाले लोग भी अब अढौली फाटक से निकलते ही कहने लगे हैं कि जाने को डेंजरजोंन पार करना बहुत टेडी खीर है। आऐ दिन बरावर बहते नगर पालिका के गंदे पानी के नाले में ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रॉली, साइकिल सवार बाइक वाले गिरकर चुटेल भी होते हैं।मगर प्रसाशन को कोई फर्क नहीं पडता।
आज सुबह से शाम तक चार बार जाम लगा स्कूली बच्चों की बस आते-जाते दोनों बार जाम में फंसीं बच्चे गर्मी से बैहाल दिखाई दिए।
अगर सुबह से ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों की तैनाती हो जाऐ तो धर्मकांटे पर तोल कराने को लगे वाहन चालक अपने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े ना कर पाएंगे। जाम की मुख्य वजह तौल कराने की जल्दी ही है।
अभिनव सक्सेना
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com