8:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सरकारी अस्पताल में पंखे तो छोड़िए,अंधेरे वार्ड में रहने को मजबूर प्रसूताएं

उझानी बदांयू 6 अगस्त।

सरकार कितने भी जतन कर ले गरीब जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मगर कुछ लापरवाह अधिकारी उसमें पलीता लगा ही देते हैं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर नजर आती है। प्रसूताओं के वार्ड में बिजली जाने के बाद पंखा चलना तो दूर लाइट भी नहीं जलतीं अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

सीएचसी के प्रसूताओं के वार्ड में कई महिलाएं मौजूद मिली बोली कि बिजली जाने के बाद पंखे तो छोड़िए लाईट भी बंद हो जाती है बस खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी में ही रहना पडता है। कई महिलाएं वार्ड में भर्ती प्रसूताओं की हाथ के पंखे से हवा करती नजर आई। बोली मजबूरी है।

यह हाल जब है कि अस्पताल में जनरेटर व इनवेटर भी उपलब्ध हैं। सरकार कितने भी दावे करे अच्छी सुविधाएं देने की मगर लापरवाह अधिकारी सरकार के आदेश को हवा में उडा देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.