3:49 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बारिश ने खोल दी विकास कार्यों की पोल

सड़कों पर जलभराव, नालियों की सफाई की खुली कलई, जनता बेहाल

बदायूं, 4 अगस्त — शहर में हुई कुछ घंटों की बारिश ने प्रशासन के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी है। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के मुख्य बाजार छ: सड़का, मोहल्ला मीरा जी चौकी, कबूलपुरा, गांधी ग्राउंड, टिकटगंज जैसी जगहों पर सड़कों पर जलभराव है। नालियों की सही सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया, जिससे न केवल राहगीरों को कठिनाई हुई बल्कि छ: सड़का पर स्थित दुकानों में भी जल भर गया है

बदायूं में बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों और विकास के दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.