7:45 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कछला गंगा घाट से आगरा के कांवड़िया की बाइक चोरी

उझानी बदांयू 2 अगस्त।

आगरा सदर कोतवाली क्षेत्र की सरस्वती बिहार कालोनी निवासी सोनू झा पुत्र वासुदेव ने 30 जुलाई की रात 9 बजे कछला गंगा स्नान करते वक्त घाट पर खड़ी अपनी यामाहा बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट से पूरे सावन माह में दर्जनों बाइक चोरी हो चुकी है, पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा ओर कुछ करती ही नहीं। पुलिस की सुस्ती श्रृद्धालुओं पर भारी नजर आ रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस