9:28 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पांच लाख व बुलैट मोटर साइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 2 अगस्त।

नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी मुश्ताक पुत्र नत्थू ने कोतवाली में दहेज में पांच लाख रुपए व बुलैट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी को मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में मुश्ताक ने जिक्र किया है कि उसने अपनी पुत्री रुखसाना का निकाह साहिल निवासी मौजमपुर थाना सोरों जिला कासगंज के साथ 20 अप्रैल 2024 को हैसियत से बढ़कर किया था।

मिले दान-दहेज से ससुर हसीब,सास गुलशन ,देवर सोहेल खुश नहीं थे। शुरू से ही 5 लाख रुपए व बुलैट मोटरसाइकिल के चलते मारपीट करने लगे। एक बार 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर शिकायत करने पर पंचायत में फैसला कर रुखसाना को बुला कर ले गये,एक माह बाद फिर वही जुल्मो सितम बिना दहेज के रखने को तैयार नहीं, मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस