3:23 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग का गहन निरीक्षण

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग का गहन निरीक्षण।

>श्रावण मास के पावन अवसर पर जनपद बदायूँ में कांवड़ यात्रा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा आज कछला गंगा घाट एवं मुख्य कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों तथा आवश्यक जनसुविधाओं का गहन निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, जिनमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं युवा वर्ग भी शामिल रहता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए:
🔹 महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं आवश्यकतानुसार क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
🔹 कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सतत उपलब्धता बनाए रखने हेतु नगर निकायों, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
🔹 यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, भारी वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से न भेजे जाने एवं आपात स्थिति हेतु वैकल्पिक मार्ग चिन्हित रखने की व्यवस्था पर बल दिया गया।
🔹 सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं शालीन व्यवहार के साथ करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों, जल वितरण केंद्रों, गंगा घाट की सुरक्षा, बैरिकेडिंग की स्थिति, पुलिस बल की तैनाती तथा कंट्रोल रूम की तैयारियों का भी जायजा लिया।
जनपद प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगा। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को यात्रा के दौरान सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधाजनक अनुभव प्राप्त हो।
इस अवसर पर एडीएम(एफआर) डॉ0 वैभव शर्मा,एडीएम(ई) डॉ0 अरुण कुमार, सिटी मजिरस्ट्रेट, एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0. देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस श्री मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार, सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस