2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – राजकीय महिला महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह

आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुलगीत एवं सरस्वती वंदना (अंजली द्वारा प्रस्तुत) से हुई। तत्पश्चात् सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में डॉ० अर्चना पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना ने अपने आशीर्वचन के माध्यम से छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ० ऋषभ भारद्वाज द्वारा “महाविद्यालय – एक झलक” विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इसके पश्चात् डॉ० भावना सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं कला संकाय, डॉ० बृजेश कुमार ने विज्ञान संकाय, तथा डॉ० सरिता गौतम ने वाणिज्य संकाय की विस्तृत जानकारी छात्राओं को प्रदान की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ० ममता नौगरैया ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा शिक्षा के महत्व को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

अंत में डॉ० सतीश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह समारोह महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्राओं की उपस्थिति में गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के उपरांत छात्राओं को अल्पाहार वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस