9:19 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – बाइक को रोडवेज बस ने रोंदा, बेटा घायल पिता की मौत

उझानी बदांयू 1 अगस्त।

कछला में आज सुबह 9 बजे के आसपास बाइक सवार पिता-पुत्र को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी जिससे पिता की मौत हो गई, वही बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लानगर निवासी मान सिंह 44 व उनका बेटा सत्यवीर 18 बाइक द्वारा उझानी में किसी परिचित ठेकेदार से एडवांस रुपए लेने आ रहे थे, बताते हैं कि वह भट्टो पर ईट पथाई का काम करते हैं।

बाइक जैसे ही कछला के जीवी पंत डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बेटा सत्यवीर घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सत्यवीर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया। वहीं मान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मानसिह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है,चालक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस