9:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

मीरा जी चौकी मुख्य चौराहा जर्जर हालत में, गड्ढों में गुम हुआ विकास — कब जागेगा प्रशासन?

बदायूं: शहर का व्यस्ततम मीरा जी चौकी मुख्य चौराहा इन दिनों बेहद खतरनाक हालत में है। सड़क पूरी तरह से जर्जर, उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी है। यह चौराहा जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है, वहां की दुर्दशा किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

यह हाल कोई नया नहीं, बल्कि वर्षों से यह चौराहा उपेक्षा का शिकार है। न तो नगर पालिका जागी और न ही पार्षद ने कोई रुचि दिखाई ।

सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क — कहना मुश्किल है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्थिति पुलिस चौकी के सामने है, फिर भी जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं।

क्या प्रशासन को हादसे के बाद ही सुध आएगी? या फिर यह चौराहा तब तक यूं ही खतरे का केंद्र बना रहेगा?

प्रश्न यही है: क्या सड़क तभी बनेगी जब कोई जान जाएगी?

विज्ञापन एक्सप्रेस