1:51 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में आज भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।आज बंदना सत्र में बदायूं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यालय के भैया बहनों को बोर्ड परीक्षा में स्थान पाने, कक्षा में प्रथम ,खेलकूद में स्थान पाने ,अनुशासन तथा विविध कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और पेन देकर सम्मानित किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम सिंह राजपूत व आचार्यों ने अतिथियों को पटका पहना कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.