–
उझानी बदांयू 31 जुलाई।
जाम के लिए विख्यात उझानी-कादरचौक मार्ग पर अढौली रेलवे फाटक पर आज सुबह कई कांवड़ियों के वाहन जाम के चलते फंस गये, आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वाले चालकों ने कांवड़ियों के कोप से बचने को व वक्त की नज़ाकत को देखते हुए जल्द अपने वाहनों को सीधा करके कांवड़ियों को निकलने को रास्ता बना दिया बर्ना बखैडा खडा हो जाता।
ज्ञात रहे कि रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग के चलते उझानी कादरचौक रोड जाम के लिए डेंजरजोन बने धर्मकांटे के समीप आज मक्का लदे ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आड़े-तिरछे खड़े करने से जाम लग गया। बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर पर दर्शन कर उसहैत,कादरचौक , अलापुर जाने वाले कांवड़ियों की डीजे लगी ट्रौली फंस गई। काफी देर तक जब जाम में फंसी ट्रोलिया जब ना निकली तो कांवड़ियों के उग्र होने से पहले ही चालकों ने अपने अपने वाहनों को एक सीध में लगाकर उन्हें रास्ता दिया वर्ना बखैडा हो जाता।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

