6:39 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-नहीं रूकता कछला घाट से बाइक चोरी का सिलसिला, बिल्सी के कांवड़िया की बाइक ग़ायब

उझानी बदांयू 30 जुलाई।

लगता नहीं कि बाइक चोरों को पुलिस का कोई भय है सावन माह में कछला से दर्जनों बाइक चोरी हो चुकी है,फिर भी पुलिस अनजान बनी बैठी है। सोमवार को बिल्सी थाने के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी कांवड़िया अमर प्रताप पुत्र विशाल सिंह की स्नान करते वक्त घाट से बाइक चोरी हो गई।

अमर प्रताप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि वह सोमवार सुबह 3 बजे घाट पर बाइक खड़ी कर गंगा में स्नान कर रहा था वापस आकर देखा तो बाइक ग़ायब थी, 112 नंबर डायल किया पुलिस आई आस-पास बाइक को खोजा मगर नहीं मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस