5:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – विलुप्त हो गए हैं नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन के लाउडस्पीकर हॉर्न

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर पालिका के सुबह को कूड़ा उठाने वाले सभी वहानों के लाउडस्पीकर हॉर्न लगभग विलुप्त से हो गए हैं जो कि यह हॉर्न विलुप्त होने से जब यह बस्ती में ट्रैक्टर ट्राली या टेंपो जाते हैं तो घरों में काम कर रही महिलाओं को पता भी नहीं लगता है कब कूड़े वाले वहान निकल गए और कूड़ा रह जाता है जो घरों में सड़ता रहता है ।

सरकार ने कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों के लिए हर नगर पालिका को सभी वाहनों में चाहे वह ट्रैक्टर ट्राली, टेंपो हो यह लाउडस्पीकर हॉर्न इसलिए लगाए गए थे ताकि जब यह वहान कूड़ा उठाने के लिए बस्तियों में जाएं तो इन लाउडस्पीकर हॉर्न की आवाज सुनकर सभी लोग कूड़ा डाल दें ,

रोड किनारे जो घर होते हैं वह तो कूड़ा डाल देते हैं पर जो अंदर गलियों में 100, 150 सौ कदम या फिर यह कूड़ा उठाने वाले वहान उन गलियों में नहीं जा सकते वहा महिलाएं या लोग उस लाउडस्पीकर वजने की आवाज घरों में पहुंचे तो महिलाएं कूड़ा का डिब्बा या डस्टबिन उस ट्राली या टेंपो के पास पहुंचा दें जिससे उनका कूड़ा चला जाए पर अब ऐसा नहीं रहा यह सभी लाउडस्पीकर हॉर्न विलुप्त हो गए हैं जो नहीं वजते हैं ट्रैक्टर ट्राली या टेंपो की आवाज नहीं आती है जो कि कब कूड़ा उठाने आया कब कूड़े वाले निकल गए पता ही नहीं चलता घरों से आधा कूड़ा ही पढ़ पाता है आधा घरों में ही रहता है जो कि कूड़ा घरों में बदबू और घातक संक्रामक रोग फेलाता आता है ।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.