8:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर में हो रही विधुत कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

उझानी बदांयू 29 जुलाई।

नगर में काफी दिनों से हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रियासत खां के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क पर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर ने कहा कि नगर की बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गई है। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग ने लोगों की ओर परेशानी बढा दी है।

नगर अध्यक्ष रियासत खां ने कहा कि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो कांग्रेस बडा आंदोलन बिजली विभाग के खिलाफ करने को बाध्य होगी, उन्होंने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी प्रेषित किया कि बिजली कटौती बंद कराई जाए।

इस मौके पर मुजाहिद रज़ा चंद्र पाल कश्यप, नसीरुद्दीन,जसवीर,इदरीश असरार अहमद, धर्मपाल सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस