10:05 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गांव भैंसोरा में ट्रांसफार्मर से नलकूप का तार निकालने पर मारपीट, दोनों पक्ष से तीन घायल

उझानी बदांयू 29 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसौरा में ट्रांसफार्मर से नलकूप का तार निकालने को हुई कहा-सुनी में मारपीट होने से मां बेटा सहित तीन घायल हो गये, पुलिस ने दोनों पार्टियों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है ।

जानकारी के अनुसार गंगा देवी 60 पत्नी स्व शिशुपाल ने बताया कि गांव के ही अभिलाख का व मेरे नलकूप का कनेक्शन एक ही ट्रांसफार्मर से है आऐ दिन यह लोग हमारा तार निकाल देते हैं मना करने पर आज अभिलाक,उरमान, प्रकाश प्रवेश व दुर्वेश ने मारपीट कर मुझे व बेटा प्रदीप 25 को लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल गंगादेवी ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंप दिया है।

वहीं अभिलाक का कहना है कि मेरे ट्रांसफार्मर में विनय , पिंटू,बंटू पुत्र शिशु पाल जबरिया तार डालकर अपना नलकूप चलाते हैं मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया जिसमें मेरे भाई उरमान 50 का सर फट गया। दोनों ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस