5:17 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बिजली विभाग की अनदेखी,पेड से तार बांध रोका गिरताऊ पोल

उझानी बदांयू 29 जुलाई।

बिजली विभाग की लापरवाही का नमूना देखना है तो नगर के वीवीआईपी कहे जाने वाले स्टेशन रोड पर आईऐ बिजली के गिरताऊ दो पोल हादसे के इंतजार में पेड से तार बांध कर फिलहाल रोक दिऐ गये है,शायद विभाग को हादसे का इंतजार है ?।

नगर के स्टेशन रोड की सडक को सबसे व्यस्ततम रोड माना जाता है, काफी दिनों से पूर्व मंत्री प्रमिला भदवार मेहरा की कोठी के सामने दो पोल गिरताऊ हालात में हे,एक को तो रस्सी व तार की मदद से पेड से बांधकर रोक दिया गया है। दूसरे पर सपोर्ट भी नहीं।

स्टेशन जाने वाले यात्रियों सहित इस सडक से सेकंडों वाहन रोज रेलवे की रेक से लोडिंग अनलोडिंग को गुजरते हैं। किसी दिन ओवरलोड वाहन की चपैट में आकर पोल गिरने से हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने विभाग में शिकायत की मगर सुनने को कोई तैयार नहीं लगता है जब हादसा होगा ? तो पोल को बदल दिया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस