उझानी बदांयू 29 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाज़ार कलां निवासी उमाशंकर पुत्र सूबेदार आज अपनी घोड़ा बुग्गी लेकर मोहल्ला चटइया मजदूरी को जा रहा था कि विधुत पोल के पास गुजरने पर खच्चर की पोल में आऐ करेंट में चिपकने से मौके पर ही मौत हो गई, वही उमाशंकर ने कूद कर जान बचाई।
उमाशंकर ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि आज सुबह 7 बजे में मोहल्ला नझियाई चटईया में अपनी बुग्गी के साथ मजदूरी करने गया तो वहाँ दूल्हे की दुकान के पास नाली में लगे विधुत पोल में आरहे करेंट की चपेट में आने से उसके खच्चर की मौत हो गई।
उमाशंकर ने बताया कि मृतक खच्चर ही मेरी रोजी-रोटी का एक मात्र सहारा था जिसके मरने से मुझे काफी नुक़सान हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
