6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान मेडिकल एसोसिएशन ने सावन महीने में कावड़ियों के लिए दवा वितरण शिविर कैंप का किया आयोजन

सहसवान(बदायूं ) सहसवान सहसवान मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से अकबराबाद चौराहे पर आज दोपहर 1 बजे औषधि निरीक्षक बदायूं लवकुश प्रसाद एवं सहसवान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद तुफैल अहमद की उपस्थिति में सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कैम्प के माध्यम से औषधि निरीक्षक बदायूं लवकुश प्रसाद जी ने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को जरूरत के अनुसार दवाइयाँ, ओ आर एस, बिसलेरी, इलेक्ट्रोकाइन्डड एल, पेन-किलर टेबलेट्स, दर्द के ट्यूब, विटाडीन ट्यूब, पट्टी, बैंडेड आदि वितरित किये।
इस अवसर पर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद तुफैल अहमद,व संरक्षक जमाल समी, आफताब अहमद शादाब, साकिब हुसैन, गुड्डू, अज़ीम, शिबली, आज़म,सौरभ, अंजुम, शफीक, प्रवीन, अखिलेश, शिवम्, मयंक महेश्वरी, पियूष महेश्वरी, हसन आदि उपस्थित रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस