8:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज रोड पर अंडरपास की बजाय ओवर ब्रिज की मांग

सिलहरी से पीएस पटेल

पूर्व चेयरमैन पति ने विधायक से मिलकर दातागंज रोड पर अंडरपास की बजाय ओवर ब्रिज की मांग की विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र जनप्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं दातागंज रोड पर अंडरपास प्रस्तावित होने की सूचना मिलने पर पहले ही गन्ना किसानों व किसान नेताओं ने विरोध शुरु कर दिया
बदायूँ दातागंज रोड पर जाम की परेशानी से राहगीरों एवं बड़े वाहनों के आवागन से लगने बाले जाम की बजह से रेलवे ने फाटक बंद करने का निर्णय लिया है और फाटक के नीचे से होकर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण की सूचना मिलते ही बैकल्पिक रास्ता तैयार किया जा रहा है जिसकी जानकारी नगर पंचायत गुलड़िया निवासी पूर्व चेयरमैन पति सुरेश सिंह पटेल को हुई तो उन्होंने विरोध जताते हुए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य
से मिलकर अंडरपास निर्माण पर रोक लगाकर ओवर ब्रिज बनाये जाने की मांग बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राजीव कुमार उर्फ बब्बू भैया से मिलकर मांग की जिस पर विधायकों ने रेल मंत्री भारत सरकार को एक पत्र लिख कर रेलवे फाटक पर अंडरपास की बजाय ओवर ब्रिज बनाये जाने की मांग की है। अंडरपास बनने से लोगों को जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ मे किसानों एवं चीनी मिल को एक नई समस्या पैदा हो जाएगी अंडरपास बनने से बदायूँ दातागंज रोड से गुजरने बाले बड़े वाहन एवं गन्ने से भरे वाहन नहीं निकल पाएंगे जिसकी बजह से चीनी मिल के सामने भी संकट खड़ा हो जाएगा तो वहीं बिहार व उत्तर प्रदेश के कानपुर,लखनऊ,सीतापुर,अयोध्या,बनारस,शाजहांपुर,पीलीभीत,आजमगढ़,बाराबंकी आदि जिलों से दिल्ली,मुरादाबाद,गाजियाबाद,नोयडा, को जाने बाले बड़े वाहनों के आवगमन में भारी दिक्क़त होगी जो इस अंडरपास से नहीं निकल पाएंगे जबकि बदायूँ दातागंज रोड स्टेट हाई वे घोषित हो चुका है और फतेहगंज पश्चिमी से दातागंज तक रोड का कार्य पूर्ण भी हो चुका है वहीं पूर्व चेयरमैन पति सुरेश सिंह पटेल ने कहा है कि अंडरपास कि बजाय ओवर ब्रिज बनाया जाए जिससे क्षेत्र एवं अन्य जिलों से आने बाले भारी वाहनों को फायदा होगा वहीं चीनी मिलों द्वारा लगाए जाने बाले गन्ना क्रय केंद्र लखनपुर,आमगाँव,किसरुआ,गुलदिया,अहोरामई, तलगाँव,कंडेला,बेला,टिकलापुर,दातागंज,समरेर पर लगने बाले गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना धुलाई में भारी परेशानी होगी आमगांव से नरेंद्र सिंह प्रधान,अहोरामई प्रधान अभय पटेल, पंकज सिंह,विनोद कुमार,उपेन्द्र सिंह, रामचंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे

फोटो विधायकों द्वारा लिखे गये पत्र की छाया प्रति। पूर्व चेयरमैन पति ने विधायक से मिलकर दातागंज रोड पर अंदरपास की बजाय ओवर ब्रिज की मांग की विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र।

विज्ञापन एक्सप्रेस